नीलोखेड़ी की किसान बस्ती में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक मकान को निशाना बनाकर चोरों ने सात हजार रुपये नकद और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोरों ने वारदात को सुबह 9 से 12 बजे के बीच अंजाम दिया। परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे।
शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार ने नीलोखेड़ी पुलिस चाैकी को दी शिकायत में बताया कि 30 अप्रैल को सुबह 9 से 12 बजे के बीच चोर उनके घर में घुस आए। चोरों ने सात हजार रुपये की नकदी, एक चांदी का कड़ा, एक चांदी का सिक्का और एक चांदी की चुटकी चोरी करके ले गए। बुटाना थाना पुलिस के जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी चेक कर रही है। ताकि आरोपियों के बारे में कोई सुराग लग सके। जल्द आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी।