फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्पीड किक स्पर्धा में सात खिलाड़ियों ने झटके पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ओपन ऑनलाइन पुमसे व स्पीड किकिंग प्रतियोगिता में करनाल के सात खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता 30 नवंबर को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित हुई। प्रतियोगिता के परिणाम शुक्रवार को जारी हुए जिसमें करनाल से मनकीरत ने स्पीड किक में रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

इसके अलावा स्पीड किक में मानवी ने रजत पदक, अंगद ने कांस्य पदक, माहिका ने कांस्य पदक, सिद्धार्थ ने कांस्य पदक, लीजा ने कांस्य पदक, कोच मास्टर सतीश कुमार ने पियोंगवॉन कैटेगरी में कांस्य पदक जीता। कोच सतीश राणा ने बताया कि खिलाड़ियों की प्रतिभा की परख के लिए यह प्रतियोगिता स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबरा की ओर से आयोजित करवाई गई। सभी खिलाड़ियों का कैलाश रोड स्थित एसके मार्शल आर्ट अकादमी में स्वागत किया गया। कोच सतीश ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि सभी बच्चों को खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। खेलों से खिलाड़ियों का मानसिक व शारीरिक विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें