करनाल। गांव पोपड़ा में सात लोगों ने जबरदस्ती घर में घुसकर महिलाओं सहित चार लोगों पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इस हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको अंसध के अस्पताल में भरती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो महिलाओं सहित सात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
गांव पोपड़ा निवासी कर्मबीर ने असंध थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रिंकू, हवा सिंह व उनकी पत्नियां गांव में लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं। चारों आरोपी पहले भी उनसे मारपीट कर चुके है लेकिन पंचायत में राजीनामा होने के कारण पुलिस में शिकायत नहीं दी गई थी। नौ नवंबर को चारों पति-पत्नी सहित तीन अन्य लोग उसके घर पर जबरदस्ती घुस गए और उन्हें गालियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर कमरे बाहर आईं उसका भाई, मां व भाभी अपने कमरों से बाहर आई और उसे छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। शोर सुनकर जब अन्य लोगों को आते देख आरोपी उसके परिवार को जान से मारने की देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।