फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राध्यापकों को नई शिक्षा नीति में निपुण बनाएगा इग्नू

विज्ञापन
विज्ञापन
नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन से पहले विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के प्राध्यापकों को इसके तहत पढ़ाने की जानकारी देकर इसमें निपुण बनाया जा रहा है। इसके लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और यूजीसी की ओर से इग्नू को जिम्मेदारी दी गई है। जिसके तहत करनाल स्थित इग्नू के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से प्रदेश के सभी 49 विश्वविद्यालय और 362 कॉलेजों के करीब 70 हजार प्राध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे पहले कई प्राध्यापक प्रशिक्षण ले भी चुके हैं।
विज्ञापन

इसके लिए इग्नू की ओर से विशेष रूप से 36 घंटे का विशेष कोर्स तैयार किया गया है। जिसे राष्ट्रीय व्यावसायिक विकास कार्यक्रम के तहत छह दिनों में कराया जाएगा। रोजाना कॉलेज व विश्वविद्यालय की ड्यूटी के साथ-साथ प्राध्यापक छह घंटे की ऑनलाइन क्लास लगाकर यह प्रशिक्षण कोर्स करेंगे। खास बात यह भी है कि इस कोर्स को करने वाले प्राध्यापकों को पदोन्नति में भी लाभ मिलेगा। यूजीसी और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से प्रशिक्षण लेने वाले सभी प्राध्यापकों को प्रमाणपत्र भी जारी किया जाएगा। नई शिक्षा नीति को लेकर इस तरह देश का पहला कोर्स इग्नू ने तैयार किया है। प्रशिक्षण के लिए प्राध्यापक समर्थ पोर्टल (ignou-nep-pdp.samarth.ac.in) पर आवेदन कर सकते हैं। ब्यूरो
हिंदी और अंग्रेजी में 14 यूनिट का होगा कोर्स
इग्नू की ओर से तैयार किए गए कोर्स हिंदी और अंग्रेजी भाषा में है। जिसे कुल 14 यूनिट में विभाजित किया गया है। इग्नू के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि शिक्षक जिस भाषा में चाहे उसी में कोर्स कर करके प्रशिक्षण ले सकता है। इसके अलावा प्रदेश के जाने-माने शिक्षाविदें की ओर से अलग-अलग विषय पर 30 वीडियो भी तैयार किए गए हैं, यह भी कार्यशाला के समर्थ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।
विज्ञापन

निशुल्क है प्रशिक्षण, परीक्षा भी देनी होगी
इग्नू की ओर से ऑनलाइन दिया जाने वाला प्रशिक्षण पूरी तरह से निशुल्क है। इग्नू के समर्थ पोर्टल पर आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए फोटो, हस्ताक्षर और संस्थान की ओर से जारी आईडी कार्ड की आवश्यकता होगी। प्रमाणपत्र लेने के लिए प्रत्येक प्राध्यापक को ऑनलाइन परीक्षा भी देनी होगी। जिसमें 50 प्रतिशत अंक लेना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें