फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीए का ड्राइवर और सीएम आवास में नौकरी लगवाने के नाम पर 7 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीए का ड्राइवर और सीएम आवास पर सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर बीडीपीओ के ड्राइवर द्वारा सात लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घीड़ गांव निवासी अमित कुमार ने बताया कि उनके गांव के सतीश कुमार ने बीडीपीओ के ड्राइवर नीलोखेड़ी निवासी राजकुमार से मिलवाया। जुलाई 2020 में डीसी रेट पर आरटीए कार्यालय में ड्राइवर लगवाने के नाम पर 25 हजार रुपये जमानत राशि ली। कुछ दिन बाद कहा कि मैं तुम्हें सीएम आवास पर पक्की नौकरी लगवा दूंगा। नौकरी के नाम पर उसने चार लाख रुपये सिक्योरिटी और 2.75 लाख रुपये टेस्ट व कागजों के नाम पर लिए। यह भी भरोसा दिया कि नौकरी लगने के कुछ दिन बाद पैसे खाते में वापस आ जाएंगे। लेकिन आज तक न नौकरी लगी न पैसे वापस मिले। इस साजिश में राजकुमार का बेटा विशाल और सतीश भी शामिल है। अब पैसे मांगने पर आत्महत्या करने की धमकी देता है। -ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें