फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: इलेक्ट्रिक बस में सात दिन मुफ्त सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। रोडवेज के बेड़े में शामिल की गई पांच इलेक्ट्रिक बसों का शहरी बस सेवा के रूप में संचालन शुरू हो गया है। करनाल-कुंजपुरा मार्ग पर ये बसें चलेंगी और सात दिन यानी 14 मार्च तक यात्री इन बसों में निशुल्क सफर कर सकते हैं।

पुराना बस अड्डा पर इन बसों का उद्घाटन समारोह हुआ। हरी झंडी दिखाने के बाद सांसद संजय भाटिया, विधायक रामकुमार कश्यप, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, निवर्तमान मेयर रेणू बाला गुप्ता और अधिकारियों ने बस में सफर किया। लेकिन पहली बस कुंजपुरा जाने की बजाय मार्ग परिवर्तित करते हुए अतिथियों को रघुनाथ मंदिर में चल रहे महाशिवरात्रि के कार्यक्रम में छोड़ने गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल वर्चुअल जुड़े। उन्होंने सात दिन तक बसों में यात्रियों के निशुल्क सफर की घोषणा की। खास बात यह भी है कि सुबह छह बजे से लेकर रात नौ बजे तक हर 20 मिनट बाद बस सुविधा रहेगी। यानी हर 20 मिनट बाद करनाल और कुंजपुरा बस स्टॉप से इन बसों का संचालन होगा।
विभाग की समयसारिणी के अनुसार, बस की शुरुआत करनाल बस अड्डे से ही होगी। जब बस कुंजपुरा पहुंचेगी तो 10 मिनट के बाद वहां से वापसी के लिए चलेगी। ऐसे ही पहली बस के 20 मिनट बाद करनाल से दूसरी बस का संचालन होगा। सांसद संजय भाटिया ने कहा कि धीरे-धीरे बस सेवा का गांवों व कस्बों तक विस्तार किया जायेगा। लोगों से अपील की कि इन बसों में सफाई का ध्यान रखें।
एक समय ऐसा था जब लंबे रूट की खटारा हो चुकी बसों को लोकल मार्ग पर उतारा जाता था। कभी-कभी ये बसें बीच में ही जवाब दे देती थीं जिसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन अब समय बदल चुका है। यह मुख्यमंत्री की दूरगामी व संवेदनशील सोच का नतीजा है कि आज शहरों में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की गई है। ये बसें वातानुकूलित कारों से भी ज्यादा आरामदायक व सुविधाजनक हैं।

सांसद ने प्रदेश में नौकरियों में पारदर्शिता और करनाल संसदीय क्षेत्र में गत दिवस 350 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देने के लिये मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, उपायुक्त उत्तम सिंह, रोडवेज के अतिरिक्त निदेशक प्रदीप अहलावत, एसडीएम राजेश कुमार सोनी, रोडवेज महाप्रबंधक कुलदीप मौजूद रहे।

ये रहेगा किराया

- 10 रुपये : पुराना बस अड्डे से एनडीआरआई चौक, गांधी चौक, मेडिकल कॉलेज, नागरिक अस्पताल, सेक्टर-13 दयानंद चौक, लघु सचिवालय, निर्मल कुटिया, आईटीआई चौक और सेक्टर-9 तक।

- 15 रुपये : पुराना बस अड्डे से आरके पुरम, बुढ़ा खेड़ा, एयरपोर्ट चौक नेवल तक।

- 20 रुपये : पुराना बस अड्डे से नेवल और सैनिक स्कूल कुंजपुरा तक।

- 25 रुपये : पुराना बस अड्डे से कुंजपुरा बस टर्मिनल (अंतिम ठहराव) तक।

यहां होगा ठहराव

करनाल से बस अड्डे से चलेगी। रास्ते में एनडीआरआई चौक, गांधी चौक, मेडिकल कॉलेज, नागरिक अस्पताल, एसबीआई बैंक सेक्टर-13 चौक, लघु सचिवालय सेक्टर-12, निर्मल कुटिया, आईटीआई चौक, सेक्टर-9, आरके पुरम, बुढ़ा खेड़ा, एयरपोर्ट चौक, नेवल, सैनिक स्कूल, कुंजपुरा बस टर्मिनल पर ठहराव होगा।
विज्ञापन


कुंजपुरा बस टर्मिनल से चलेगी। रास्ते में सैनिक स्कूल, नेवल, एयरपोर्ट चौक, बुढ़ाखेड़ा, आरके पुरम, सेक्टर-9 कान्वेंट स्कूल, आईटीआई चौक, निर्मल कुटिया, लघु सचिवालय सेक्टर-12, सेक्टर-13 एक्सटेंशन, नागरिक अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, गांधी चौक से पुराना बस अड्डा पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें