फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच और शहरों में चलेगी इलेक्ट्रिक सिटी बस : मनोहर लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। पांच और शहरों में जल्द इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा की शुरुआत होगी औ 30 जून तक बसों का संचालन करने की सरकार की योजना है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह जानकारी दी। साथ ही करनाल शहर में इलेक्ट्रिक बसों में लोगों को सात दिन तक निशुल्क सफर की सुविधा दी जाएगी।

उन्होंने शुक्रवार को पुराना बस अड्डा से इलेक्ट्रिक शहरी बस सेवा का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पंचकूला से वर्चुअल जुड़े। आयोजन स्थल पर सांसद संजय भाटिया, इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला और निवर्तमान मेयर रेणू बाला गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के सभी नौ नगर निगम और रेवाड़ी शहर में इलेक्ट्रिक बसों के चलाने की घोषणा की थी, पानीपत और यमुनानगर के बाद अब करनाल और पंचकूला में संचालन हो गया है। अन्य पांच शहरों में जल्द सुविधा मिलेगी। हरी झंडी दिखाने के बाद सांसद, विधायक ने अधिकारियों के साथ शहर में काफी दूरी तक सफर भी किया था।
विदित हो कि करनाल डिपो में अभी तक पांच इलेक्ट्रिक बसें ही शामिल हुई हैं। इन बसों को शुरुआती चरण में करनाल कुंजपुरा मार्ग पर चलाया गया है। हर 20 मिनट पर इस मार्ग पर यात्रियों को बस की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

किराया भी न्यूनतम दस रुपये से लेकर अधिकतम 25 रुपये तक तय किया गया है। अभी फिलहाल 14 मार्च तक यात्रियों को निशुल्क सफर की सुविधा मिलेगी। पहले दिन देर शाम तक सैकड़ों यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें