फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेंगू के सात केस आए सामने, 259 पर पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। स्वास्थ्य विभाग की टीमों 160 ने रविवार को 2900 घरों में मच्छर के लार्वा की जांच की। जिनमें 25 घरों के विभिन्न स्थानों पर लार्वा मिला और 16 मकान मालिकों को विभाग की टीमों ने नोटिस थमाया। इसके साथ-साथ रविवार को सात व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव पाए गए है। ऐसे में अब जिले में डेंगू के केसों की संख्या 259 पहुंच चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अभी तक जिले के चार लाख 72 हजार 867 घरों को चेक कर चुकी हैं। जिनमें अभी तक 5663 घरों में मच्छर का लार्वा मिला हैं और टीमों ने कुल 3074 मकान मालिकों को नोटिस थमाया हैं। वहीं इस वर्ष एक मौत हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें