संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जीटी रोड पर सुबह के समीप एक गाड़ी चालक की ओर से अचानक ब्रेक लगाने से एक के बाद एक सात गाड़ियां टकरा गई। इसमे दो कारें क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो चालकों ने पुलिस कार्रवाई कराने से मना कर दिया।
मेरठ से पंचकूला जा रहे राहुल ने बताया कि जब वह जीटी रोड पर आईटीआई चौक से थोड़ा आगे निकले तो उनके आगे चल रही कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे उसकी कार और अन्य छह कारें एक दूसरे के पीछे टकरा गई। गनीमत रही किसी को चोट नहीं लगी। वहीं दूसरी ओर काछवा रोड पर एक कार चालक पेड़ से टकरा गया। कार में उस समय दो व्यक्ति सवार थे। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।