पुलिस ने कुरुक्षेत्र के मोहन नगर स्थित एक दुकान से 250 मोबाइल फोन, लेपटाप व दस हजार रुपये कैश चोरी करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
इस मामले में एक आरोपी बिहार निवासी राहुल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 21 दिसंबर को पटेल नगर निवासी रवि काठपाल ने थानेसर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि चोरों ने मोहन नगर के अग्रसेन चौक स्थित उसकी दुकान से मोबाइल, लेपटाप व कैश चोरी कर लिया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक वाई पूर्ण कुमार के दिशानिर्देश अनुसार मामले की जांच अपराध शाखा एक को सौंपी गई। जांच के दौरान सीआईए प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 6 जनवरी को एक आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर सात दिन के रिमांड पर लिया।
इससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने छह और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी डकैती के मामले में गुड़गांव जेल में बंद थे। पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर रूपेश, रोशन, विशाल, अमित, संजय व राधे श्याम को गिरफ्तार किया गया है।