इंद्री। मुरादगढ़ गांव में चोर साढ़े सात क्विंटल लहसुन चोरी कर फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हो चुकी है और आरोपियों की पहचान भी हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मुरादगढ़ गांव निवासी राहुल ने बताया कि उसने गांव में लहसुन रखने के लिए एक गोदाम बनाया हुआ है। 11 मई की रात को उसके गोदाम का दरवाजा तोड़कर चोर 10 बोरियां, जिसमें करीब साढ़े सात क्विंटल लहसुन था, ले गए। सीसीटीवी में अक्षय, रिंकू की पहचान हुई है। इनके साथ एक और था। संवाद