निसिंग। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में खंड स्तरीय प्रतिभा खोज के तहत मिशन बुनियाद व सुपर -100 तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें खंड निसिंग के 35 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठकराल ने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उस पर आगे बढ़ना पड़ता है।
कार्यक्रम में छात्राओं ने निबंध लेखन, नाटक, रंगोली, मेहंदी, सांजी, समूह गायन, भाषण, नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया। डीईओ ठकराल ने कहा कि मिशन बुनियाद कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभावान छात्र छात्राओं का अपने जीवन में आगे बढ़ाने के लिए उचित मार्गदर्शन व सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। छात्रों की बुनियाद मजबूत करने के लिए मिशन बुनियाद व सुपर 100 कार्यक्रम सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक भी है।
जिला परियोजना अधिकारी ज्योत्सना मिश्रा ने मिशन बुनियाद व सुपर 100 के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी डा. राममूर्ति शर्मा व स्कूल प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। संवाद