फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दिल्ली की एजेंसी से आ रहे नौकर साफ कर रहे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी के पांचवें दिन नौकरानी ने चोरी की वारदात को अंजाम
विज्ञापन




सर्राफा कारोबारी की कोठी से ले गया एक करोड़ के जेवरात

संजू कुमार

करनाल। घरों में कामकाज करने वाले नौकर विश्वास खोते जा रहे हैं। मौका मिलते ही घरों से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो जाते हैं। हाल ही में दो घटनाएं ऐसी सामने आईं, जिनमें दिल्ली की कंपनी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर नौकरों को घरेलू कामकाज के लिए बुलाया। नौकर मौका मिलते ही करोड़ों का माल लेकर फरार हो गए।
सेक्टर-सात में सर्राफा कारोबारी ने दिल्ली की कंपनी के जरिए पांच नौकर रखे हैं। इन्हीं नौकरों में करीब पंद्रह दिन पहले बिहार का रहने वाला विनोद भी था। यह नौकर एक करोड़ रुपये के जेवरात चोरी कर फरार हो गया। वहीं दिल्ली की कंपनी से महज पांच दिन पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद सेक्टर-सात निवासी रॉयल लूथरा की कोठी पर आई।
विज्ञापन


महिला ने 20 अक्तूबर को रॉयल लूथरा उसकी माता सुबह नहाने के लिए गई थीं और पिता दूसरे बाथरूम में नहा रहे थे। इस दौरान महिला नौकरानी ने अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये और डायमंड के चार कड़े, सोने के चारकड़े, सोने की दो चेन, एक मंगलसूत्र, सोना और डायमंड का एक पेंडेंट समेत अन्य कीमती सामान समेट ले गई।
उधर सेक्टर-सात में सर्राफा कारोबारी के कोठी में चोरी की वारदात को 24 घंटे हो गए हैं। पुलिस आरोपी नौकर के बारे में सुराग तक नहीं मिल सका। हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद आरोपी की धर-पकड़ में जुटी है। कोठी के अंदर अन्य कामकाज करने वाले नौकरों से भी पूछताछ की जा रही है। संवाद

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के नौकर रख रहे हैं तो थाने में सत्यापन जरूर कराएं। नौकर का आधार कार्ड संबंधित अन्य दस्तावेज भी आपके पास होने चाहिए। नौकर के बारे में पहले सारी जानकारी हासिल करें। कहीं वह अपराधिक मामलों में लिप्त तो नहीं। घर को नौकर को अकेला नहीं छोड़े। लॉकर के बारे में कोई जानकारी किसी को भी न दें। नौकर पर नजर रखनी चाहिए कि कही वह घटना के करने के फिराक में तो नहीं।
विज्ञापन

सर्राफा कारोबारी की कोठी में नौकर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही आरोपी को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा। - शलिंद्र कुमार, थाना प्रभारी सेक्टर-32-33 करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें