फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: संगीन वारदात घटीं, साइबर और विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले दोगुना

Mon, 19 Jan 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीप
विज्ञापन


करनाल। जिले में बीते तीन साल में अपराध का ट्रेंड बदल गया है। हत्या, लूट, दुष्कर्म जैसे संगीन अपराधों में कमी आई है। साइबर ठगी और विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले बढ़े हैं। संगीन अपराधों में 2023, 2024 की अपेक्षा 2025 में कमी आई है। अपराधी तकनीक की सहायता से खातों को खाली कर रहे हैं। युवाओं की बाहर जाकर रोजगार पाने की लालसा भी उन्हें ठगी का शिकार बना रही है।
साइबर ठगी की बात की जाए तो पिछले तीन साल में ये मामले दोगुना बढ़ चुके हैं। वर्ष 2023 में साइबर थाना में ठगी के 94 मामले दर्ज हुए थे। 2024 में इनकी संख्या बढ़कर 140 हुई। वर्ष 2025 में साइबर ठगी के मामलों का आंकड़ा 206 पर पहुंचा। यही हाल विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामलों का है। 2023 में जिलेभर के पुलिस थानों में 93 प्राथमिकी दर्ज की गई थी जबकि 2025 में ये तीन गुना बढ़कर 293 तक पहुंच गईं।
विज्ञापन

जिले में पिछले तीन साल से लूट, हत्या और चोरी की वारदातों में कमी दर्ज की गई है। 2023 में जिले में चोरी की 1729 वारदात हुई थीं। 2024 में 1607 दर्ज की गईं। 2025 में आंकड़ा 1360 पर आ गया। 2023 में जिले में 62 लोगों की हत्या हुई थीं। 2024 में 54 और 2025 में 44 दर्ज की गईं। लूट के मामलों की बात की जाए तो 2023 में 64 जगहों पर लूट हुई थी, 2024 और 2025 में ये आंकडा 41 पर रहा। संवाद
-

दुष्कर्म के मामलों में हुई बढ़ोतरी

जिले में दुष्कर्म के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। 2024 की अपेक्षा 2025 में पांच मामले बढ़े हैं। 2023 के मुकाबले दुष्कर्म के मामले काफी कम हैं। आंकड़े बताते हैं कि 2023 में जिले में दुष्कर्म के मामलों की 129 प्राथमिकी दर्ज की गई थीं। 2024 में 102 और 2025 में 107 मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन

-
तीन साल में वारदात

केस

:
2023
:
2024
:
2025

हत्या

:
62
:
54
:
44

लूट

:
64
:
41
:
41

चोरी

:
1729
:
1607
:
1360

दहेज हत्या

:
08
:
10
:
05

दुष्कर्म

:
129
:
102
:
107

छेड़छाड़

:
191
:
123
:
117

वाहन चोरी

:
897
:
784
:
643

साइबर ठगी

:
94
:
140
:
206

विदेश के नाम पर ठगी
:
93
:
142
:
293

पिछले तीन सालों में क्राइम रेट में कमी आई है। संगीन अपराधों में कमी लाने के लिए पुलिस की गश्त व सजगता लगातार जारी है। विदेश जाने को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साइबर ठगी के बारे में भी पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चलाती है। लोगों से अपील है कि ओटीपी, पिन व बैंक डिटेल किसी से साझा न करें। साइबर ठगी से बचने के लिए किसी भी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें। संदिग्ध लेनदेन के बारे में तुरंत बैंक और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।

-नरेंद्र बिजारनिया, एसपी, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें