फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सेक्टर-13/17 में पैदल यात्रियों के लिए अलग फुटपाथ, साइकिल ट्रैक भी बनेगा

Tue, 09 Jun 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
सेक्टर-13-17 में विकास कार्यों का मौका मुआयना करते निगम आयुक्त डॉ. पंकत। स्रोत : निगम - फोटो : शिवगढ़ सीएचसी में घायल को इलाज करते चिकित्सक।
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-13/17 क्षेत्र में पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए सड़क के साथ अलग से फुटपाथ बनाया जाएगा। इसके साथ ही साइकिल चालकों के लिए विशेष साइकिल ट्रैक भी विकसित किया जाएगा। यह सड़क शहर की आधुनिक सड़कों में शामिल होगी।
विज्ञापन

यह कार्य नगर निगम की सौंदर्यीकरण एवं शहरी विकास योजना के तहत किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने सोमवार को तकनीकी अधिकारियों और ठेकेदार के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता, निर्माण सामग्री और प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं और गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। नगर निगम आयुक्त ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और शहर को स्वच्छ, सुंदर व व्यवस्थित बनाना है।
विज्ञापन




इन कार्यों पर रहेगा फोकस

इस योजना के तहत पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, प्रभावी जल निकासी व्यवस्था और आधुनिक स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा ग्रीन बेल्ट मॉडल रोड विकसित कर पर्यावरण संरक्षण और शहर की सुंदरता को बढ़ावा दिया जाएगा। नगर निगम ने कहा कि इस कार्य में नागरिकों का सहयोग भी लिया जाएगा ताकि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जा सके।
विज्ञापन


इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता नवीन, सहायक अभियंता योगेश तोमर और नेगी एसोसिएट एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें