फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आत्मनिर्भर संकल्प भारत अभियान 25 से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल में मंगलवार को आत्मनिर्भर संकल्प भारत अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंची अभियान की प्रदेश सह संयोजिका प्रीति जौहर ने कहा कि 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक अभियान चलेगा, जिसमें महिलाओं की अहम जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। प्रीति ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान भारत सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य कोविड-19 महामारी के दौरान अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करना, स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देना, आयात पर निर्भरता कम करना और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाना है। प्रवीण ने कहा कि अभियान के तहत ''''हर घर स्वदेशी-घर घर स्वदेशी'''' को लेकर भाजपा देशभर में राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश, जिला और मण्डल स्तर तक कार्यशालाओं का आयोजन कर रही है। अभियान में गुरदीप बीजना, प्रियंका भारद्वाज, जिला महामंत्री सुभाष कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी डाॅ. अशोक कुमार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी बब्बू मंजूरा और जिला आईटी प्रमुख विकास राणा व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें