फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन 2 फरवरी को

Fri, 23 Jan 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। अखिल भारतीय सिविल सेवा बैडमिंटन पुरुष व महिलाओं की प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 21 फरवरी तक गोवा में किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए टीम के चयन के लिए ट्रायल 2 फरवरी को ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम पंचकूला में सुबह 10 बजे आयोजित किए जाएंगे। जिला खेल अधिकारी राजबीर रंगा ने बताया कि इच्छुक और उत्कृष्ट खिलाड़ी और जो सरकारी अधिकारी या कर्मचारी हैं, वे इस चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। ट्रायल में आने-जाने और प्रतियोगिता में भाग लेने का यात्रा व्यय संबंधित खिलाड़ियों के लिए विभाग की ओर से वहन की जाएगी।
विज्ञापन

इच्छुक खिलाड़ियों को अपने विभागीय कार्यालय से यह प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य होगा कि वे संबंधित विभाग में सरकारी कर्मचारी व अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों के अनुसार रक्षा सेवाओं, अर्धसैनिक बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों, पुलिस, आरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी और एनएसजी के वर्दीधारी कर्मी, स्वायत्त निकायों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी, दिहाड़ी एवं कैजुअल श्रमिक, अस्थायी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी और नए भर्ती हुए कर्मचारी, जिन्होंने नियमित सेवा में छह महीने से कम समय पूरा किया हो, वे कर्मचारी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें