फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हेप्टाथलान में सीमा ने जीता सोना पोलवाल्ट में भिवानी का दबदबा

Mon, 29 Sep 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कर्ण स्टेडियम में दोदिवसीय 38वीं हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन महिला खिलाड़ियों ने पूरा जोश दिखाया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन ऊंची कूद, लंबी कूद, 100, 200, 400 मीटर टौर पांच किलोमीटर दौड़ व अन्य स्पर्धाएं हुईं। लड़कियों की हेप्टाथलान में भिवानी की सीमा प्रथम, फतेहाबाद की मुस्कान द्वितीय और हिसार की पायल तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

लड़कों के पोलवाल्ट में भिवानी का दबदबा रहा। तीनों स्थानों पर भिवानी के खिलाड़ियों का ही कब्जा रहा। परवीन प्रथम, शिवम द्वितीय और हिमांशु तीसरे स्थान पर रहे। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ग्रीवेंस कमेटी सदस्य राजकुमार मिटान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जीतने वाले खिलाड़ियों को अक्तूबर में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) की ओर से उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा टीम की ओर से भाग लेने का मौका मिलेगा। विर्क अस्पताल करनाल के फाउंडर चेयरमैन डॉक्टर बलवीर सिंह विर्क, एथलेटिक्स हरियाणा उपाध्यक्ष जितेंद्र बांगर, एथलेटिक्स कोच सतीश पंघाल, ऋषि एथलेटिक्स कोच करनाल, खिलाड़ी बलवीर सिंह विर्क मौजूद रहे।
विज्ञापन


हेप्टाथलान (पुरुष)

फतेहाबाद के अभिषेक प्रथम
पानीपत के विनय द्वितीय
भिवानी के विनय तृतीय

हेप्टाथलान (महिला)

हिसार की प्रिया प्रथम
हिसार की खुशी द्वितीय
झज्जर की आरती तृतीय

800 मीटर दौड़ (पुरुष)

महेंद्रगढ़ के देवेंद्र प्रथम
झज्जर के कृष्ण द्वितीय
पानीपत के मोहित तृतीय

800 मीटर दौड़ (महिला)

गुरुग्राम की गीतिका प्रथम
चरखी दादरी की प्रगति द्वितीय
हिसार की छोटी देवी तृतीय

डिस्कस थ्रो (पुरुष)
हिसार के ओशिन प्रथम
पानीपत के मन्नत द्वितीय
पंचकूला के मनिंदर तृतीय

डिस्कस थ्रो (महिला)
हिसार की रिद्धि प्रथम
भिवानी की मुनेश द्वितीय
जींद की महक जींद तृतीय

ट्रिपल जंप (महिला)

फतेहाबाद की तमन्ना प्रथम
भिवानी की शशि द्वितीय
झज्जर की प्रतिभा तृतीय

ट्रिपल जंप में (पुरुष)

सोनीपत के मोहर सिंह प्रथम
फरीदाबाद के मान सिंह द्वितीय
भिवानी के आयुष्मान तृतीय
3000 मीटर दौड़ (महिला)

हिसार की योगिता प्रथम
झज्जर की रितिका द्वितीय
झज्जर की पूजा तृतीय

3000 मीटर दौड़ (पुरुष)

झज्जर के अमन प्रथम
चरखी दादरी के भीम मान द्वितीय
पलवल के गौरव पांचाल तृतीय

डैक्थलान (पुरुष)

भिवानी के मयंक प्रथम
रेवाड़ी के जंगल द्वितीय
रेवाड़ी के साहिल तृतीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें