120: : हादसे के बाद खेत मे पड़ा ट्रक मौके पर जमा भीड़।
इंद्री। इंद्री-लाडवा रोड़ पर गांव खानपुर के समीप शनिवार को उस समय एक बड़ा हादसा होते बाल बाल बच गया जब कुरुक्षेत्र की महिला आरटीओ वाहनों की चेकिंग कर रही थी। नाके को देखकर एक ट्रक चालक ने ट्रक को खेत में उतार दिया। जिस कारण ट्रक खेत में पलट गया और चालक बमुश्किल बचा। घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद स्थिति को बिगड़ते देख महिला आरटीओ मौके से चली गई। ट्रक चालक का कहना है कि वह गाड़ी में रेत लोड कर करनाल जा रहा था। खानपुर के पास कुरुक्षेत्र आरटीओ ने नाका लगाया हुआ था। उसने दूसरे ट्रक को बचाने के लिए ओवरटेक किया तो उसका वाहन खेत में पलट गया।
वीडियो वायरल कर अवैध वसूली के लगाए आरोप
कुरुक्षेत्र की महिला आरटीओ द्वारा खानपुर में की जा रही चेकिंग की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसमें आरटीओ वाहनों की चेकिंग करती दिख रही है। वीडियो बनाने वाले ने महिला अधिकारी पर अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब खानपुर एरिया कुरुक्षेत्र में नहीं पड़ता तो कुरुक्षेत्र आरटीओ यहां कैसे चेकिंग कर सकती हैं।
नियमानुसार कर रहे वाहनों की चेकिंग
आरटीओ उर्मिल श्योकंद का कहना है कि वो लाडवा एरिया में चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान ट्रक चालक नाके से भाग गया था। जिसके बाद उसका पीछा किया तो ट्रक खेत में पलट गया, हालांकि ट्रक चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। नियमानुसार अपने एरिया में ही वाहनों की चेकिंग की जाती है।