फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा, चेकिंग अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। दिवाली और छठ पर्व के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रेलवे प्रशासन ने जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) और आरपीएफ (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) का संयुक्त चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। स्टेशन के प्रवेश द्वार पर लगे मेटल डिटेक्टर पिछले कुछ दिनों से खराब पड़े हैं। पुलिसकर्मियों को यात्रियों के बैग तक खुलवाकर जांच करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी सुरेंद्र के अनुसार आरपीएफ की टीम में करीब 12 जवान शामिल हैं जबकि जीआरपी के लगभग 30 पुलिसकर्मी स्टेशन पर तैनात हैं। इन जवानों की ड्यूटी दिन-रात दो शिफ्टों में लगाई गई है ताकि स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म और फुटओवर ब्रिज पर हर समय निगरानी बनी रहे। स्टेशन के हर कोने पर लगे 27 सीसीटीवी कैमरे से भी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जीआरपी प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि मानक सख्ती से लागू किए गए हैं। यात्री भी किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें