फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-9 चौकी प्रभारी की फेसबुक आईडी हैक, जानकार से 15 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-9 चौकी प्रभारी की फेसबुक आईडी हैक कर उसके जानकार से 15 हजार रुपये आर्थिक मदद के बहाने ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रामपुरा कटाबाग निवासी सुरेंद्र ने बताया कि 17 सितंबर की सुबह 8:30 बजे फेसबुक पर पुलिस कर्मचारी सुरेंद्र की आईडी से आर्थिक मदद के लिए 15 हजार रुपये भेजने का मैसेज आया। कई बार उसने मैसेज किया। उसने अपने दोस्त विनय पांचाल को गूगल पे के माध्यम से आरोपी द्वारा दिए गए खाते में 15 हजार रुपये डलवा दिए। आरोपी ने दोबारा 10 हजार रुपये मांगे। दोबारा 10 हजार रुपये भेजने की कोशिश की तो नहीं गए। इसके बाद उसने सेक्टर-9 चौकी प्रभारी सुरेंद्र को फोन किया कि 15 हजार रुपये डलवा दिए हैं लेकिन 10 हजार रुपये नहीं जा रहे हैं। तब पुलिस कर्मी ने बताया कि उसकी फेसबुक आईडी किसी ने हैक कर ली है। उसने रुपये नहीं मांगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें