फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सेक्टर-7 में पार्क बदहाल, लोग परेशान

Wed, 17 Dec 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। शहर के सेक्टर-7 में बने वेद वाटिका पार्क का हाल खस्ता है। यहां आने वाले लोगों को गंदगी और अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ता है। इस पार्क में हर दिन सैकड़ों लोग सैर करने के लिए आते हैं। पार्क के मुख्य द्वार पर ही गंदगी का ढेर लगा हुआ है। इसके लिए कई बार शिकायत की लेकिन प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों की मांग है कि इस पार्क की जल्द से जल्द मरम्मत की जाए।
- ओपन एयर जिम के उपकरण खराब


स्थानीय निवासी सुबोध कुमार ने बताया कि इस पार्क में सुबह के समय ओपन एयर जिम में लोग व्यायाम करने के लिए आते हैं। यहां के कई उपकरण खराब हैं। इस कारण यहां आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- कुत्तों का लगा रहता है जमावड़ा


विवेक का कहना है कि पार्क में कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है। लोगों ने यहां अपने साथ बच्चों को लाना छोड़ दिया है क्योंकि यहां मौजूद कुत्ते उन पर भौंकते हैं और बच्चे भागते समय गिरकर चोटिल हो जाते हैं। कुछ लोगों को कुत्ते काट भी चुके हैं।
- टाइलें भी टूटी, कूड़ेदान भी बदहाल



प्रदीप बजाज का कहना है कि इस पार्क में टाइलें भी टूटी हुई हैं, जिससे यहां सैर करने वाले लोग उनसे टकराकर चोटिल हो जाते हैं। यहां रखे हुए कूड़ेदान भी बदहाल हो चुके हैं। इन्हें अभी तक ठीक नहीं किया गया।
विज्ञापन

- बच्चों के लिए बने झूलों पर लगा जंग

स्थानीय निवासी तान्या गुप्ता ने बताया कि पार्क में टावर लाइट तक नहीं जल रही थी, जिसे कई बार शिकायत करने के बाद कुछ दिन पहले ठीक किया गया है। यहां लगाए गए झूले भी जंग खाए हुए है। प्रशासन को यहां मरम्मत कार्य करवाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें