फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मास्टर प्लान-2041 में विकसित किया जाएगा सेक्टर-16

विज्ञापन
सेक्टर 16 का नक्शा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल।
हरियाणा नगर एवं ग्राम नियोजन निदेशालय ने नीलोखेड़ी-तरावड़ी में सेक्टर-16 को विकसित करने के लिए आवासीय, वाणिज्यिक एवं सार्वजनिक उपयोगिता की योजना में संशोधन को सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। फाइनल डेवलपमेंट प्लान-2041 एडी के तहत संशोधन पर आम लोगों से आपत्तियां भी मांगी गई थीं। प्रस्तावित प्लान के अनुसार ये सेक्टर करीब 346 एकड़ में नेशनल हाईवे के साथ दिल्ली से चंडीगढ़ जाते हुए दाईं ओर विकसित किया जाएगा।
प्रस्तावित नक्शे के अनुसार करीब 323 एकड़ जमीन पर प्लॉटिंग होगी। करीब 17 एकड़ जमीन को वाणिज्यिक इस्तेमाल और करीब छह एकड़ जमीन को सार्वजनिक उपयोगिता के लिए निर्धारित किया गया है। करीब 57 एकड़ जमीन को ग्रीन बेल्ट और सड़कों के लिए चिह्नित किया गया है। मास्टर प्लान 2041 के तहत ये सेक्टर जिले का पहला सेक्टर होगा। इससे पहले अधिकांश सेक्टरों को मास्टर प्लान 2021 और 2031 को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर-16 नीलोखेड़ी-तरावड़ी क्षेत्र में आवासीय, वाणिज्यिक और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी भूमि उपयोग योजना में संशोधन से क्षेत्र में सुनियोजित विकास, बुनियादी सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन और निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी।

तरावड़ी में सेक्टर-1 नहीं हुआ आबाद
सरकार ने नेशनल हाईवे पर करीब 10 साल पहले सेक्टर-1 विकसित किया था। यह 10 साल बाद भी आबाद नहीं हो सका। तरावड़ी के सेक्टर-1 में ड्रॉ के जरिए 537 प्लॉट निकाले गए थे। 450 लोगों ने अपने प्लॉट वापस एचएसवीपी को सौंप दिए थे। कुल 791 प्लॉट में से अब केवल 87 ही अलॉट हैं। एचएसवीपी ने दो बार नीलामी की लेकिन कोई खरीदार ही नहीं आया। वजह रेट ज्यादा होना और आसपास की चावल मिलों से प्रदूषण होना बताई जा रही है।
असंध में दो सेक्टरों का संशोधित प्लान
मास्टर प्लान-2031 के तहत असंध में भी दो नए सेक्टर बसाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। सेक्टर-10 और सेक्टर-11 के लिए संशोधित योजना बनाई गई है। इसमें सेक्टर-10 को करीब 210 एकड़ और सेक्टर-11 को लगभग 194 एकड़ क्षेत्र में विकसित करने की योजना है। दोनों सेक्टर करनाल-जींद रोड पर असंध के पास सड़क के दोनों ओर बसाए जाएंगे।
विज्ञापन

एचएसवीपी भी विकसित करेगा सेक्टर
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने मास्टर प्लान 2031 के तहत जिले के शहरी विस्तार को नई दिशा देने की तैयारी कर ली है। प्राधिकरण करनाल, इंद्री और नीलोखेड़ी में 12 नए सेक्टर विकसित करेगा। अर्बन एस्टेट के विकसित सेक्टरों के बीच या आसपास स्थित निजी जमीन के मालिकों से ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से आवेदन मांगे गए हैं। एचएसवीपी करीब 1500 एकड़ भूमि खरीदेगा। शहर में दस, नीलोखेड़ी में एक रिहायशी सेक्टर विकसित होगा जबकि इंद्री में एक व्यावसायिक सेक्टर विकसित किया जाएगा। इनमें सेक्टर 27, 28, 28 ए, 29, 34, 35, 36, 39, 43, 45 समेत नीलोखेड़ी में सेक्टर 16 को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें