करनाल। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया का पहला चरण पूरा हो चुका है। सोमवार से दूसरा चरण शुरू होगा। जीटी रोड स्थित जिले के सबसे बड़े राजकीय आईटीआई में पहले चरण में करीब 25 प्रतिशत सीटों पर विद्यार्थियों ने दाखिले लिए। वहीं, जिले की अन्य राजकीय आईटीआई में करीब 20 प्रतिशत सीटों पर ही दाखिले हो पाए हैं। 24 अगस्त को सूची जारी होने के बाद कुल चार दिन दाखिला प्रक्रिया चली। शनिवार को फीस जमा करवाने का अंतिम दिन रहा। विभाग की ओर से विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने के ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प दिए गए हैं।
29 अगस्त को दाखिले का दूसरा चरण शुरू होगा। ऐसे में पोर्टल पर खाली सीटों की जानकारी दी जाएगी। जिन विद्यार्थियों को आईटीआई या ट्रेड में बदलाव करना है, वे कर सकते हैं। आईटीआई के प्रिंसिपल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। विद्यार्थी यहां आकर आवेदन कर सकते हैं।
क्या रहेगा दाखिला प्रक्रिया का आगामी शेड्यूल
दूसरा चरण
- 29 अगस्त खाली सीट की अलाटमेंट और 31 अगस्त तक आवेदन के लिए पोर्टल खुलेगा
- 02 सितंबर को पहली मेरिट लिस्ट
- 03 सितंबर तक फिजिकल वेरिफिकेशन
- 02 से 05 सितंबर तक फीस जमा होगी।
- 07 सितंबर खाली सीट की अलाटमेंट और 09 सितंबर तक आवेदन के लिए पोर्टल खुलेगा
तीसरा चरण
- 13 सितंबर को पहली मेरिट लिस्ट
- 15 सितंबर तक फिजिकल वेरिफिकेशन
- 13 से 17 सितंबर तक फीस जमा होगी।
- 19 सितंबर खाली सीट की अलाटमेंट और 20 सितंबर तक आवेदन के लिए पोर्टल खुलेगा
--
चौथा चरण
- 22 सितंबर को पहली मेरिट लिस्ट
- 24 सितंबर तक फिजिकल वेरिफिकेशन
- 22 से 26 सितंबर तक फीस जमा होगी।