फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्नातक के लिए दूसरी मेरिट सूची आज होगी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- फीस जमा करवाकर दाखिला लेने की अंतिम तिथि 13 जुलाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। जिन विद्यार्थियों ने स्नातक की कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए आवेदन किए हैं। उनके लिए दूसरी मेरिट लिस्ट वीरवार को जारी होगी। विद्यार्थी काॅलेज की ओर से जारी सूची में अपना नाम देखकर फीस जमा करवा सकेंगे। फीस जमा करने की प्रक्रिया 13 जुलाई तक चलेगी।

वहीं ऐसे विद्यार्थी जो पहले ऑनलाइन फार्म जमा नहीं करवा पाए, उनके लिए एक बार फिर 17 फरवरी को दूसरी बार पोर्टल खोला जाएगा। जिसमे कोई भी नया विद्यार्थी आवेदन कर सकता है। काॅलेज में इससे पहले पहली सूची में 1750 में से 1469 सीट पर विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों के पास दाखिला लेने के लिए नौ जुलाई तक फीस जमा करने की तिथि निर्धारित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के समस्त काॅलेजों में स्नातक कक्षाओं के तहत 9490 सीटें हैं। पंडित चिरंजीलाल राजकीय काॅलेज में 1750 सीटें हैं। दाखिले के लिए यूजी कोर्स में 7174 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे। प्रवेश के लिए मेरिट प्रक्रिया 30 जुलाई तक तीन चरणों में चलेगी। कॉलेज में प्रवेश के लिए आधार कार्ड, 10वीं कक्षा प्रमाणपत्र, 12वीं कक्षा प्रमाण पत्र, हरियाणा निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, गैप ईयर प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो व हस्ताक्षर, आय प्रमाणपत्र, फैमिली आईडी की जरूरत है।



जिले के काॅलेजों में सीटों का ब्योरा

कॉलेज का नाम


सीटें


राजकीय पीजी काॅलेज

1750

राजकीय महिला काॅलेज रेलवे रोड

960

राजकीय काॅलेज मटक माजरी

640

राजकीय काॅलेज असंध
240

राजकीय काॅलेज घरौंडा
460

राजकीय कन्या काॅलेज तरावड़ी

240

राजकीय कन्या काॅलेज जुंडला

260

राजकीय कन्या काॅलेज बसताड़ा
350

राजकीय कन्या काॅलेज बस्तली

240

राजकीय कन्या काॅलेज पाढ़ा
240

दयाल सिंह काॅलेज
1160

डीएवी काॅलेज

790

गुरु नानक खालसा काॅलेज
700

केवीए डीएवी काॅलेज
800

जीवन चानन महिला काॅलेज निसिंग 660





काउंसलिंग की प्रक्रिया

दूसरा चरण : 11 से 13 जुलाई तक फीस जमा करवा सकेंगे।



तीसरा चरण

- 16 जुलाई को पहले दो चरणों में बचे विद्यार्थियों के लिए फिजिकल काउंसिलिंग होगी।

- 17 जुलाई को पंजीकरण के लिए दाखिला पोर्टल दोबारा खुलेगा।

- 17 से 23 जुलाई तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ रिक्त सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग होगी।

- 24 से 30 जुलाई तक विलंब शुल्क और 100 रुपये प्रतिदिन शुल्क के साथ रिक्त सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें