फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर टीम सम्मानित

Tue, 10 Feb 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
घराैंडा। गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुरुक्षेत्र में 8 फरवरी को आयोजित राज्य स्तरीय कानूनी साक्षरता कार्यक्रम में राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने जिला व मंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें 18 टीमों ने भाग लिया था। इसमें स्कूल की टीम ने प्रश्नोत्तरी में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शीर्ष छह टीमों में स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र प्रिंस यश व मानसी की टीम ने जिला स्तर और मंडल स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, वाद-विवाद में छात्रा खुशी व पूजा की टीम ने जिला स्तर पर प्रथम व मंडल स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में छात्रा शगुन ने जिला स्तर पर द्वितीय व मंडल स्तर पर तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन करने पर स्कूल में सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें