करनाल। कुचपुरा गांव के शुभम लॉजिस्टिक कंपनी के गोदाम से 2 जनवरी, 2021 में धान के 315 कट्टे चोरी करने का दूसरा आरोपी सोनीपत के गोहाना निवासी विनोद कुमार को असंध सीआईए की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने गोदाम के सुरक्षाकर्मी का लाइसेंसी हथियार छीनकर उसे बंधक बना लिया था। अदालत के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सीआईए असंध प्रभारी सुलिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी विनोद कुमार को सफीदों के खेड़ी खेमावती से गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता सुशील कुमार की की शिकायत पर पुलिस ने निसिंग धाना में चोरी, मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने एक अन्य आरोपी सुजान सिंह से रिमांड के दौरान पूछताछ की थी। जांच में खुलासा हुआ था कि आरोपी विनोद कुमार भी वारदात में शामिल था। संवाद