फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ के खाते से चालीस हजार की ठगी

Fri, 20 Jun 2014 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पीडब्लूडी विभाग के असंध में कार्यरत एसडीओ से ऑनलाइन 40 हजार रुपये की ठगी की गई। एसडीओ ने मामले की शिकायत एसपी को की है। एसडीओ हर्ष कुमार नैन के अनुसार उन्हें किसी व्यक्ति ने फोन किया।
विज्ञापन


फोन पर उसने अपना नाम आरके शर्मा बताया और कहा कि मुंबई हेड ऑफिस से बोल रहा है। उनका एटीएम खराब हो चुका है। उसे बदलना पडे़गा। बातों ही बातों में व्यक्ति ने उनसे एटीएम का पासवर्ड भी ले लिया। एसडीओ के बात समझ में आने से पहले ही उनके खाते से 40 हजार रुपये साफ कर दिए गए। एसडीओ ने अपने मित्र को उसे फोन आने की जानकारी दी। मित्र ने उसे एकाउंट सील कराने के लिए बोला। एसडीओ बैंक पहुंचे तो तब तक पैसा साफ हो चुका था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें