उप-तहसील निगदू का औचक निरीक्षण करते एसडीएम अशोक कुमार। सूचना विभाग
नीलोखेड़ी/करनाल। उप-तहसील निगदू में बुधवार को एसडीएम अशोक कुमार ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, कर्मचारियों की उपस्थिति और आमजन को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की। उप-तहसीलदार साहिल अरोड़ा, हल्का कानूनगो अमन कुमार, नव नियुक्त पटवारी, रजिस्ट्रेशन क्लर्क और कंप्यूटर ऑपरेटर अपने-अपने कार्यस्थलों पर मौजूद मिले। डब्ल्यूबीएन बलविंदर सिंह कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए, जिस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। एसडीएम ने नव नियुक्त पटवारियों की बैठक लेकर राजस्व कार्यों के निष्पादन, अभिलेखों के सही रख-रखाव और समयबद्ध सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संवाद