असंध। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से हरियाणा के सभी उप-मंडलाधिकारियों (एसडीएम) को दहेज निषेध अधिनियम 1961 के अंतर्गत दहेज निषेध अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन आदेशों के चलते उप-मंडल असंध के लिए एसडीएम असंध राहुल रईया दहेज निषेध अधिकारी नियुक्त किया गया है। एसडीएम राहुल ने बताया कि दहेज से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा सहायता के लिए लोग उनसे संपर्क कर सकते हैं। संवाद