फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेखुपुरा मन्चुरी के रास्तों पर लगा ठीकरी पहरा

विज्ञापन
फोटो कैप्शन :- शेखुपुरा में ठीकरी पहरा देते सरपंच सहित पंच व समाजसेवी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
जलमाना। खंड असन्ध के शेखुपुरा मन्चुरी के सरपंच प्रगट सिंह ने बताया कि 12 आदमियों को ठीकरी पहरे पर लगाया गया है। कोई भी बाहरी व्यक्ति बिना इजाजत गांव में प्रवेश नहीं कर सकता है। गांव में प्रवेश करने वाले व्यक्ति से कड़ी पूछताछ की जाती है और संतुष्टिपूर्ण जवाब मिलने पर उसके हाथों को सैनिटाइजेशन से साफ करवाकर गांव में प्रवेश करने दिया जाता है। गांव पूरी तरह से सैनिटाइज है। उपायुक्त के आदेशों का पालन करते हुए गांव में मुनियादी से सुबह-शाम प्रशासन की गाइडलाइन को पढ़कर ग्रामीणों को सुनाया जाता है। उन्हें घरों में रहने, मास्क का प्रयोग करने व सैनिटाइजर से हाथ धोने को प्रेरित किया जाता है। इतना ही नहीं जैसे ही पूरे भारत मे लॉकडाउन की घोषणा हुई थी हमारा गांव जिला प्रशासन के सभी नियमों का उपमंडलाधीश असन्ध के दिशा निर्देशानुसार लॉकडाउन के नियमों का पालन पूरी तरह किया जा रहा है। जिसका उदाहरण स्वयं ग्रामीण युवाओं द्वारा निर्मित बेरिकेट्स हैं जो नाके पर आने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच संदीप सिंह, सहित पंच व समाजसेवी ठीकरी पहरे पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें