फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत कोष में सरपंच गुरजंट थल ने एक करोड़ और बलविंद्र संधू बिलौना ने पाँच लाख इक्कीस हज़ार दिए

विज्ञापन
फोटो कैप्शन:- सरपंच एसोसिएशन प्रधान असंध गुरजंट सिंह थल, सरपंच बिलौना बलविंदर सिंह संधू - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
जलमाना। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में जहाँ सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगों को राशन और अन्य वस्तु मुहैया करवाई जा रही है। वहीं गाँव के सरपंच भी सरकार और जनता की मदद के लिए आगे आ रहे है। असन्ध कस्बे के गाँव थल के सरपंच गुरजंट ने एक करोड़ की राशी और बिलौना गाँव के सरपंच बलविंद्र संधू ने पांच लाख इककीस हज़ार की राशी कोरोना राहत कोष में डी सी को चेक देकर अनूठी मिसाल पेश की। सरपंच गुरजंट थल ने कहा कि हमें सरकार के द्वारा बनाई गई नियमावली और लॉकडाउन का पालन करना चाहिए और दान करने के अवसर कभी-कभी प्राप्त होते हैं हमें आगे आकर हमसे जो भी हो दान अवश्य देना चाहिए। सरपंच बलविंद्र संधू ने कहा कि हमें लॉकडाउन के नियमों का पालन करना चाहिए और उचित दूरी बना कर रखनी चाहिए। हरियाणा सरकार का कोरोना महामारी के खिलाफ सराहनीय प्रयास जारी हैं, जिसमें हमें बढ़-चढ़कर सरकार का साथ देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें