एसडीएम अनुराग ढालिया और डीएसपी दलबीर सिंह असंध का फूल पत्तियों से स्वागत करते हुए गांवबिलौना के सरपंच सरदार बलविंदर सिंह संधू
- फोटो : AMAR UJALA
जलमाना। देश मे लॉकडाउन की अवधि बढाएं जाने के बाद एसडीएम अनुराग ढालिया और डीएसपी दलबीर सिंह की अगुवाई में फ्लैग मार्च के गाँव बिलौना मे पंहुचने पर सरपंच बलविंद्र सिंह संधू के नेतृत्व मे ग्रामीणों ने स्वागत किया। और अफसरों की गाडियों पर पुष्ष वर्षा की।इस दौरान एसडीएम ढालिया ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सरकार व प्रशासन द्वारा ठोस कदम उठाएं गए हैं। लोगों से अपील करते हुए कहा कि लॉकडाउन के चलते वह अपने घरों में ही रहें। लॉकडाउन के नियमों का पालन करे। सरपंच बलविंद्र सिंह संधू ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सभी पंचायतों को ठीकरी पहरे को लगातार जारी रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी गांव ने ठीकरी पहरे को लेकर लापरवाही बरती तो अनहोनी के हम स्वयं जिम्मेदार होंगे और प्रशासन की कारवाई भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि घर मे रह कर ही हम कोरोना को हरा सकते है। फ्लैग मार्च मे नपा सचिव राजेश शर्मा, थाना प्रभारी सुरेंद्र सिधू ,महिला थाना प्रभारी मुकेश रानी साथ रहे।