जलमाना चोंकी प्रभारी दलजीत सिंह, सरपंच सुरिन्द्र कौर,ग्राम सचिव प्रेम सिंह ने गांव के डिपो होल्डर पर व्यक्तिगत जाकर मौके पर बांटे जा रहे राशन का मुआयना किया
- फोटो : AMAR UJALA
जलमाना। गाँव जलमाना में सरकार द्वारा कोरोना वायरस के चलते डीलरों को भेजे गए गरीबों के लिए सरकारी निशुल्क राशन को जगह -जगह से आ रही वितरण में गड़बड़ी की खबरों के चलते जलमाना चोंकी प्रभारी दलजीत सिंह, सरपंच सुरिन्द्र कौर,ग्राम सचिव प्रेम सिंह जागलान ने गांव के सभी डिपो होल्डर पर व्यक्तिगत जाकर वितरण प्रणाली को चेक किया। मौके पर बांटे जा रहे राशन का मुआयना किया गया। जो कि कोरोना वायरस के चलते शरीरिक दूरियों का पालन करते हुए सही व दुरुस्त पाया गया। डिपो होल्डर द्वारा पंक्तिवार नियमानुसार निशुल्क राशन वितरण के लिए गोले बनाए हुए थे। कतार में से अपनी बारी पर राशन लेकर जा रहे लोगों से यह भी पूछा गया कि राशन कैसे मिला। राशन खराब की कुछ अफवाहे जो रही थी कि डिपो द्वारा प्राप्त आटा इंसानो के खाने लायक नही था। सरपंच सुरिन्द्र कौर ने बताया कि विभाग द्वारा सभी डीलरों को उपभोक्ताओं के लिए निशुल्क गेहूं वितरित करने के आदेश जारी किए हुए हैं ।