फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की फाड़ दी वर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जमीन विवाद की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तो वहां एक पक्ष ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर एक कर्मी की वर्दी फाड़ दी। असंध थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
ईएचसी सुखविंद्र ने बताया कि वह ईआरपी 703 डायल 112 पर तैनात है। 24 दिसंबर को वह और ईएएसआई मनोज कुमार ड्यूटी पर तैनात थे तो उन्हें सुबह साढ़े दस बजे सूचना मिली कि मंचुरी गांव में दो व्यक्तियों का जमीन को लेकर विवाद हो गया है।
विज्ञापन

वह मौके पर पहुंचे तो सतपाल और उसके भाई सूरजभान को बुलाया और दोनों पक्षों को समझा कर वापस चलने लगे। इस दौरान सतपाल भड़क गया, उसने शराब पी थी। वह उन्हें गालियां देने लगा और धक्का-मुक्की की।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी ने उसकी वर्दी को पकड़कर खींच दिया। जिससे वह फट गई। वायरलेस की डिस्प्ले भी तोड़ दी। इसके बाद जलमाना चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गया।

25सीटीके06..महाकुंभ के लिए सामना को खाना करते संत व भाजपा कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : jammu

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें