करनाल। पुराने बस स्टैंड स्थित वेटिंग हॉल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व मानवता जन शक्ति फाउंडेशन ने शनिवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें विभिन्न अस्पतालों के अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने जनरल स्वास्थ्य, हृदय रोग, स्त्री रोग, दंत रोग, शुगर, उच्च रक्तचाप सहित अनेक बीमारियों की जांच की। आवश्यक दवाइयां भी प्रदान की। मुख्य अतिथि हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र चौहान, महासचिव सुजीता मान, फाउंडेशन के अध्यक्ष हरदीप राणा, कुलदीप चौहान, मोनिका शर्मा, पूजा वर्मा, सपना शर्मा, गुलाब पोसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद