फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: करंट से झुलसे लाइनमैन ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। औंगद गांव से नरदक नहर के बीच रजबाहे पर रविवार को ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी ठीक करते समय लाइनमैन झुलस गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान लाइनमैन ने सोमवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। काछवा गांव निवासी लाइनमैन संजीव कुमार दस्ताने पहनकर पोल पर चढ़ा था। इसी दौरान वह 220 केवी की लाइन की चपेट में आने से झुलस गया। आसपास के लोगों ने लाइनमैन को देखा तो बिजली निगम अधिकारियों को जानकारी दी। परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें