फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्कूल संचालकों ने छुट्टियां रद्द करने की उठाई मांग

Fri, 22 Nov 2024 04:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


असंध। स्कूलों की छुट्टी करने को लेकर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की ओर से बैठक की गई। बैठक के बाद एसोसिएशन की ओर से विधायक योगेंद्र राणा को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में स्कूल बंद करने के निर्णय का विरोध किया गया।
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान रिछपाल राणा ने कहा कि सरकार द्वारा जिस तरह से एयर क्वाल्टी को लेकर स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है, इससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। अगर मौसम सही न हो तो फिर भी सरकार के फैसले को जायज समझा जा सकता है। लेकिन अब मौसम भी साफ है।
विज्ञापन

सरकार का यह फैसला थोपा जा रहा है। स्कूल संचालक मोहिंदर श्योकंद, मास्टर पवन राणा, मास्टर नरेश राणा, मास्टर सियाराम शर्मा, तरसेम शर्मा ने कहा कि स्कूल की छुट्टी करने पर बच्चों के अलावा अभिभावक भी बहुत नाराज होते हैं। अभिभावकों का कहना है कि छुट्टी करने के बाद बच्चों का जो रूटीन होता है वह खराब हो जाता है। पढ़ाई में मन नहीं लगता।
विज्ञापन

बार-बार छुट्टी करने से बहुत नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां मौसम भी ठीक है। एयर क्वाल्टी भी ठीक है। वहीं अगर बच्चे घर रहते है तो घर पर नहीं रुकते। एसोसिएशन ने सरकार से अनुरोध किया सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं भी घोषित हो चुकी हैं। सरकार को ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें