संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। गांव सुबरी के समीप मोंटफोर्ट वर्ल्ड स्कूल की बस सुबह करीब सात बजे खेतों में पलट गई। स्कूल निदेशक के अनुसार चालक बच्चों को लाने के लिए खाली बस लेकर जा रहा था। राहगीरों का कहना है कि गांव सुबरी से बस करीब सात बजे जा रही थी तभी सामने सड़क पर एक ट्रैक्टर आ गया, जिसे साइड देने पर बस खेत में पलट गई। स्कूल के निदेशक तनवीर सिंह का कहना है कि बस खाली थी। यह सुबह के समय बच्चों को लेने जा रही थी। बस का ही थोड़ा नुकसान हुआ है।