फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: उच्च शिक्षा के लिए मिलेगी 12 हजार रुपये तक छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
- करें आवेदन, अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को भरना होगा ऑनलाइन फार्म
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। प्रदेश सरकार की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को 12 हजार रुपये तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी 31 जनवरी 2024 तक डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सरल हरियाणा डॉट कॉम पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

छात्रवृत्ति डॉ. बीआर आंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के तहत दी जाएगी। इसके लिए केवल अनुसूचित जाति, पिछड़ा, विमुक्त जाति, घुमंतू, अर्धघुमंतू एवं टपरीवास जाति के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं। ऐसे विद्यार्थियों की पारिवारिक वार्षिक आय चार लाख रुपये से कम और वे हरियाणा के स्थायी निवासी होने चाहिए। योजना के तहत मैट्रिक, बारहवीं व स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को उनकी मेरिट के आधार पर उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। विद्यार्थी को कक्षा या पाठ्यक्रम के अनुसार आठ हजार रुपये से 12 हजार रुपये तक वार्षिक छात्रवृत्ति की राशि मिलेगी।
विज्ञापन


छात्रवृति के लिए आवेदन करते समय प्रार्थी के अपने जरूरी दस्तावेज जैसे मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र (4 लाख से कम), रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, अगली कक्षा का आईडी कार्ड, परिवार पहचान पत्र, आवेदक का बैंक खाता अपलोड करवाएं। प्रार्थी केवल एक ही बार आवेदन कर सकता है। हार्डकॉपी कार्यालय में जमा करवाने की आवश्यकता नहीं है।



दाखिला लेने पर मिलेंगे आठ हजार रुपये

10वीं कक्षा में अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग ए के छात्रों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में 60 फीसदी व शहरी क्षेत्र में 70 फीसदी, पिछड़ा वर्ग बीसी व अन्य सभी वर्ग के छात्रों के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 75 फीसदी व शहरी क्षेत्र में 80 फीसदी अंक प्राप्त करने पर और 11वीं या डिप्लोमा कोर्स के प्रथम वर्ष में दाखिला लेने पर आठ हजार रुपये दिए जाते हैं। इसी प्रकार से 12वीं कक्षा में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 70 फीसदी व शहरी क्षेत्र में 75 फीसदी अंक प्राप्त करने तथा स्नातक के प्रथम वर्ष आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस व सभी डिप्लोमा कोर्सेज के लिए आठ हजार रुपये दिए जाते हैं।



तकनीकी कोर्सों के लिए मिलेंगे नौ हजार रुपये

इंजीनियरिंग, तकनीकी व व्यावसायिक कोर्स के लिए नौ हजार रुपये, चिकित्सा अलाइड कोर्स के लिए 10 हजार और स्नातक कक्षाओं में केवल अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 60 फीसदी व शहरी क्षेत्र में 65 फीसदी अंक प्राप्त करने पर और स्नातकोत्तर का प्रथम वर्ष आर्ट, कॉमर्स, साइंस व सभी डिप्लोमा कोर्सेज के लिए 9000 रुपये, इंजीनियरिंग, तकनीकी व व्यावसायिक कोर्सेज के लिए 11 हजार रुपये, चिकित्सा अलाइड कोर्सेज के लिए 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
विज्ञापन




किसी भी प्रकार की तकनीकी कठिनाई की स्थिति में हेल्प लाइन नंबर- 0172-2566219 व 2567009 के अलावा जिला कल्याण अधिकारी के कार्यालय के दूरभाष नंबर 0184-2266093 पर संपर्क कर सकते हैं। पात्र विद्यार्थी समय रहते आवेदन जरूर करें। - कृष्णा, जिला कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें