फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: छात्रवृत्ति परीक्षा 11 केंद्रों में होगी, एक घंटा पहले मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। केंद्र सरकार की राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृति योजना (एनएमएमएसएस) परीक्षा 30 नवंबर को जिले में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए जिले के 3012 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। यह परीक्षा शहर के 11 केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों को निर्धारित समय से एक घंटा पहले प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा का समय तीन घंटे का रहेगा।

राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृति योजना आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी बच्चों को अपनी शिक्षा जारी रखने का संबल देती है। राजकीय व अनुदान प्राप्त स्कूलों में पढ़ाई करने वाले जो विद्यार्थी इस परीक्षा को पास करेंगे उन्हें प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाएंगे। हर महीने एक हजार रुपये सीधे विद्यार्थियों के बैंक खाते में आएंगे जिससे वे नोटबुक, पैन, स्कूल बैग, जूते व पढ़ाई से जुड़ी अन्य आवश्यक चीजें खरीद सकेंगे। परीक्षा का आयोजन विशेष रूप से कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए किया जाता है।
विज्ञापन




सुबह 11 बजे शुरू होगी
प्रदेश भर में परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होगी और दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी। विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए 180 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी। पहले चरण में विद्यार्थियों की मानसिक योग्यता का परीक्षण होगा जिसमें 90 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। दूसरे चरण में जनरल नॉलेज का परीक्षण होगा जिसमें 90 प्रश्न होंगे, प्रत्येक एक अंक के। इस चरण में सामाजिक विज्ञान, गणित और विज्ञान से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।
विज्ञापन



डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृति योजना परीक्षा के लिए पात्र परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र 20 नवंबर से उपलब्ध हैं। परीक्षार्थी अपना आधार नंबर और जन्म तिथि भरकर प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेशपत्र पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। - सुमित मान, जिला गणित विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें