फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर मिलेगा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को सशक्त बनाने के लिए वर्ष 2025-26 के लिए ट्रैक्टर अनुदान योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल www.agriharyana.gov.in पर 15 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उप कृषि निदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत अनुसूचित जाति के वे किसान, जिनके नाम कृषि भूमि है (परिवार पहचान पत्र के अंतर्गत परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर भूमि मान्य) 45 हॉर्सपावर या उससे अधिक क्षमता के ट्रैक्टर पर 3,00,000 लाख प्रति इकाई अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों का चयन संबंधित उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। ट्रैक्टर की खरीद एवं भौतिक सत्यापन के बाद अनुदान राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाएगी, जो मेरी फसल मेरा ब्यूूरो पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें