फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शिविर में बनाए 27 किसानों के एग्री स्टैक पहचानपत्र

Tue, 30 Dec 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। कृषि विभाग और राजस्व विभाग ने सोमवार को गांव संधीर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें 27 किसानों के एग्री स्टैक कार्ड बनाए गए। जिला राजस्व अधिकारी मनीष यादव ने किसानों से एग्री स्टैक पहचानपत्र बनवाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसी पहचानपत्र वाले किसानों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए जिस भी व्यक्ति के नाम पर जमीन है, वह किसान अपना पहचानपत्र शिविरों के जरिये या नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर बनवा सकता है। कृषि विभाग से महिपाल, पटवारी धीरज सेठी, नायब तहसीलदार भारत भूषण, रपंच धर्मपाल धीमान, राकेश शर्मा, संजीव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें