फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सावन जोत महोत्सव शुरू, निकाली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
श्रीद सावन जोत सभा की ओर से निकाली गई शोभा यात्रा में अपने माथे से आग निकालता भोले नाथ बना कलाक
विज्ञापन
करनाल। श्री सावन जोत सभा ने शनिवार को भव्य सावन जोत शोभायात्रा निकाली। श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर के गुरु जगत राज महाराज के सानिध्य में 27वें सावन जोत महोत्सव की शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

देर शाम कुंजपुरा रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजार से होते हुए शोभायात्रा अर्जुन गेट स्थित श्री सेवा समिति आश्रम पहुंची। यात्रा में भगवान शिव और अन्य देवी देवताओं की मनमोहक झांकियां शामिल रहीं। बैंडबाजे मधुर धुन बजाते साथ चल रहे थे। शोभायात्रा रविवार को हरिद्वार जाएगी। शाम 6 बजे हर की पौड़ी पर गंगा मैया में जोत प्रवाहित होगी।
कुंजपुरा रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में विधानसभा हरविंद्र कल्याण, कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, विधायक जगमोहन आनंद और मेयर रेनू बाला गुप्ता ने जोत को नमन किया। हरविंद्र कल्याण ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार भारतीय सभ्यता व संस्कृति को जीवंत रखे हुए है। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सावन जोत का महोत्सव लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बिंदु है। सचिव जितेंद्र कटारिया, कोषाध्यक्ष गुलशन छाबड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, कविंद्र राणा, शशिपाल मेहता, किशोर नागपाल, शिवनाथ कपूर, प्रियंका कठपालिया, संकल्प भंडारी, राजेश अग्गी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भोले बाबा के माथे से निकल रही आग
शोभायात्रा में गौरव आर्ट्स के कलाकारों ने भोले नाथ की झांकियां प्रस्तुत कीं। एक झांकी में भोले बाबा के माथे से आग निकलती हुई दिखाई गई। लोगों में इसका आकर्षण रहा। महाकाली की झांकी भी पसंद की गई। पहली बार पंचमुखी शत शत हनुमान की झांकी शामिल की गई। श्री ब्रह्म कुंड हनुमान सभा रामनगर के प्रधान पारस शर्मा ने बताया कि एक मुखी हनुमान तो हर साल दशहरे और सावन जोत में शामिल होते रहे हैं लेकिन इस बार सावन जोत से पहले पंचमुखी स्वरूप धारण करने से पहले महाराज ने 21 दिन का व्रत रखा जो कल हरिद्वार में जाकर पूरा हो जाएगा।



आज हरिद्वार में कुलदेवी गंगा को समर्पित की जाएगी मुल्तान जोत
जिले में करनाल, घरौंडा सहित कई स्थानों पर मुल्तानी जोत, सावन जोत की शोभायात्राएं निकाली गईं। रविवार को देश के विभिन्न हिस्सों से मुल्तानी परिवारों की लाई गईं जोत हरिद्वार में एकत्र होंगी। मुल्तानियों की कुलदेवी गंगा में इन्हें विसर्जित किया जाएगा। इस बार शोभायात्राओं को हरिद्वार में एक किमी पहले ही भीमगौड़ा पर रोक दिया जाएगा, सिर्फ जोत लेकर ही सेवादार हरि की पौड़ी तक जा सकेंगे।
जोत महोत्सव तालमेल समिति के संयोजक प्रो. जोगिंद्र मदान ने बताया कि हरिद्वार में करीब 50 जोत पहुंचेंगी। शाम 5 से मध्यरात्रि 12 बजे तक घाट पर पहुंचेंगी। इन्हें कुलदेवी गंगा मैया में विसर्जित किया जाएगा। ये परंपरा 115 वर्षों से चल रही है। पहली ज्योत मुल्तान से पैदल हरिद्वार आई थी। इस बार मनसा देवी में हादसा होने से हरिद्वार प्रशासन ने निर्णय लिया है कि शोभायात्राएं हरि की पौड़ी तक नहीं जाएंगी। रविवार को विभिन्न संस्थाओं के लोग सुबह 9 से दोपहर 12 तक हरि की पौड़ी के पास ब्रह्म कुंड पर गंगा मैया के साथ दूध की होली खेलेंगे। श्रीराधा रानी की चौकी शाम 3-6 बजे तक होगी, इसके बाद जोत शोभायात्राएं निकाली जाएंगी, गंगा आरती के बाद विसर्जन शुरू हो जाएगा। ये कार्यक्रम मध्यरात्रि तक चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें