फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस पशुओं से खेत बचाएं : सेवा सिंह आर्य

Fri, 14 Nov 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। गुरुद्वारा डेहरा साहिब में ब्लॉक प्रधान जीवन की अध्यक्षता में किसानों की बैठक हुई। इसमें भारतीय किसान यूनियन (असली) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सेवा सिंह आर्य ने कहा कि गांव में आवारा पशुओं की संख्या कम होने के बजाय लगातार बढ़ रही है, जिससे किसान परेशान हैं। सरकार को चाहिए कि आवारा पशुओं का प्रबंध करें ताकि कोई भी आवारा पशु किसान की फसल बर्बाद न कर पाए।
विज्ञापन

सेवा सिंह आर्य ने कहा कि बेसहारा पशु सिर्फ सड़क की समस्या नहीं है, खेतों को भारी फसली नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों को रात रातभर जागकर इनसे फसलों को बचाना पड़ रहा है। ये सिर्फ हरियाणा में ही नहीं यूपी समेत कई राज्यों की समस्या है। इसके अलावा समय पर किसानों को खाद और दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं ताकि वे फसलों का सही उत्पादन कर सकें और नुकसान से बच सकें। इस अवसर पर जीवन सिंह,सुखवंत सिंह, शोभा सिंह, कुलवंत सिंह,अंग्रेज सिंह, जनरैल सिंह , दर्शन सिंह , गुरदयाल सिंह, भीम सिंह , लखविंदर सिंह, सिंह , तरलोक सिंह , कुलदीप सिंह, जोगिंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें