इंद्री। बाइक सवार दो बदमाशाें ने शुक्रवार रात इंद्री निवासी महिला से चेन झपट ली। जिस वक्त वारदात हुई महिला अपने घर का मेनगेट खोल रही थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। झपटमारों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। इंद्री के वार्ड-1 निवासी शिल्पा गांधी ने बताया कि शुक्रवार शाम वह बाजार गई थी। वहां से सवा आठ बजे घर लौटीं और मेन गेट का ताला खोल रहीं थी। इसी दौरान एक युवक पीछे से आया और सोने की चेन झपट ली। जब तक वह मुड़ी, झपटमार पास ही बाइक के साथ खड़े युवक के साथ फरार हो गया। गली में अंधेरा होने की वजह से वह बाइक का नंबर नहीं देख सकी। संवाद