फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सौरभ ने मेहनत से पाया मुकाम, बने पदकवीर

Wed, 04 Feb 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
सौरभ अपना पदक दिखाते हुए स्वयं
विज्ञापन
करनाल। कर्ण स्टेडियम के सौरभ ने लगातार तीसरी बार राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। उनके मुख्य कोच कवलजीत संधू ने बताया कि तैराकी के पदकवीर साैरभ ने अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम पाया है। उन्होंने युवा तैराकों के लिए प्रतिभा की मिसाल पेश की है।
विज्ञापन

कोच ने बताया कि साैरभ ने अंबाला में आयोजित खेल महाकुंभ के दौरान भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए लोहा मनवाया। सौरभ ने वर्ष 2025 में बहादुरगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी तीन स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक जीता। सौरभ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन



उपलब्धियां

- 2024 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में तीन स्वर्ण व एक रजत पदक जीता।
- 2023 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण व एक रजत पदक जीता।

- खेल महाकुंभ में लगातार तीन साल से स्वर्ण पदक जीत रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें