फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सरपंचों-नंबरदारों ने कलेक्टर रेट न बढ़ाने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। सरपंच एसोसिएशन खंड निसिंग व नंबरदारों ने जमीन के कलेक्टर रेट न बढ़ाने की मांग करते हुए नायब तहसीलदार को मांग पत्र प्रदेश सरकार के नाम सौंपा। जिसमें कहा गया कि राज्य में जमीन का कलेक्टर रेट बाजारी कीमत से पहले ही अधिक है और ड्राफ्ट कलेक्टर रेट काफी उलझन भरे हैं। उन्होंने मांग की है कि कलेक्टर रेट न बढ़ाया जाए और जमीन का तबादला नीति को सरल बनाया जाए। जिससे किसानों व आमजन को राहत मिल सके।

सरपंच एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र सिंह गोविंगढ़, नंबदार जसबीर सिंह प्यौंत, सरपंच व नंबरदार नरेंद्र चौधरी प्रेमखेड़ा, किसान सभा के जिला प्रधान कृष्ण चौधरी बस्तली, पूर्व पैक्स चेयरमैन गुरबाज सिंह, रमेश शर्मा, मुखतैयार सिंह सहित अन्य ने उप तहसील कार्यालय में पहुंच नायब तहसीलदार सतविंद्र को जमीन के कलेक्टर रेट न बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार सतिंद्र ने बताया कि जमीन के कलेक्टर रेट पर आपत्ति दर्ज करवाने का आखिरी दिन है। निसिंग सरपंच एसोसिएशन व नंबरदारों ने जमीन के कलेक्टर रेट न बढ़ाने की मांग को लेकर एक मांग पत्र सौंपा है। जिससे उपायुक्त करनाल के माध्यम से सरकार के पास भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें