माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सरपंच के घर पर सिलाई मशीन ठीक करने आए मैकेनिक को बंधक बनाकर प्रताड़ित एवं मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मैकेनिक की शिकायत पर सरपंच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में असंध वार्ड नंबर-6 निवासी हर्ष ने बताया कि वे सिलाई मशीन का काम करते हैं और गांव में फेरी लगाने जाते हैं। सुबह दस बजे से गांव खेड़ीशर्फअली के सरपंच लखविंद सिंह के घर पर मशीन ठीक कर रहे थे। जब मशीन ठीक कर दी और तो सरपंच से रुपये मांगे तो उन्होंने गाली देना शुरू कर दिया।
इस पर जब उन्होंने गाली से देने से मना किया तो उन्हें घर के कमरे में एक घंटे तक रोककर प्रताड़ित करते हुए मारपीट की। उन्होंने बताया कि वे बहुत मुश्किल से उनके चंगुल से निकले और जान का खतरा बताते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।