फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तीन लाख की नकदी, गहने लेकर नाबालिग फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। एक गांव से नाबालिग लड़की के घर से तीन लाख की नकदी और साढ़े चार तोले सोने के जेवरात लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। लड़की की मां ने पानीपत के एक युवक पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी ने कॉल करके उन्हें कहा कि था कि उनकी बेटी अस्पताल में है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि पानीपत निवासी विशु राणा उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। उनकी बेटी घर से तीन लाख रुपये नकदी और डेढ़ तोले की सोनी की बाली और तीन तोले का सोने का हार साथ ले गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शाम को उनके मोबाइल पर आरोपी विशु राणा की कॉल आई और उसने कहा कि आपकी बेटी कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में है, उसे आकर ले जाओ वरना यह मर जाएगी। इसके बाद उन्होंने बेटी को ढूंढा, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला और आरोपी ने भी दोबारा उनकी कॉल नहीं उठाई। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ब
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर गई बहू लापता

करनाल। घर से ब्यूटी पार्लर गई एक बहू के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में अशोक नगर निवासी सावित्री ने बताया कि उनकी बहु काजल दोपहर करीब तीन बजे ब्यूटी पार्लर के काम से घर से गई थी। लेकिन वापस नहीं आई। उसका कुछ पता नहीं चला। घर से वह करीब दस हजार रुपये नकदी भी लेकर गई थी। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें